शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज

मुंबई, 07 मार्च गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज हो गया है। देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ का निर्माण फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। यह गाना देसी अंदाज में फिल्माया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है, जबकि छोटू रावत ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘शिल्पी राज की आवाज में वो मिट्टी की सोंधी खुशबू है जो सीधे दिल को छूती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal