शीर्ष 10 की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,81,582 करोड़ रुपये घटा

मुंबई, 08 मार्च । शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में से शामिल आठ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,81,582 करोड़ रुपये घट गया जबकि अन्य दो का 18,209 करोड़ रुपये बढ़ा।
सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक को बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 53,953 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को 46,937 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक को 46,552 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
अभियांत्रिकी एवं विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी का एमकैप 45,629 करोड़ रुपये कम हुआ। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस का एमकैप 28,935 करोड़ रुपये और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का 28,492 करोड़ रुपये घट गया।
एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर का एमकैप 26,351 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 4,732.75 करोड़ रुपये कम हुआ।
विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,750 करोड़ रुपये और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का 3,459 करोड़ रुपये बढ़ा।
बाजार पूंजीकरण के मामले में 19,01,583 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक का एमकैप 13,19,107 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 10,67,121 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal