सेंसेक्स और निफ्टी में दिन के कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

मुंबई, 11 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी तनाव एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच निवेशकों की सतर्कता से बुधवार को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स 1,045.15 अंक या 1.33 प्रतिशत टूटकर 77,160.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 290 अंक या 1.19 प्रतिशत फिसलकर 23,971.60 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की 225 में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी सकारात्मक दायरे में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.75 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 639.82 अंक और निफ्टी 233.55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal