किफायती आवास ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, आईएमजीसी ने किया समझौता

नई दिल्ली, 18 मार्च । पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को किफायती आवास क्षेत्र के लिए आवास ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडिया मॉर्गेज गारंटी कॉरपोरेशन (आईएमजीसी) के साथ साझेदारी की घोषणा की।
दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस साझेदारी से पीएनबी हाउसिंग, आईएमजीसी की मॉर्गेज गारंटी समर्थित समाधानों के माध्यम से किफायती आवास ऋण प्रदान कर सकेगी।
इससे विशेष रूप से पहली बार कर्ज लेने वालों को देश में अपने घर खरीदने के सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal