टाटा. ईवी ने पेश किया हैरियर. ईवी का नया मॉडल फियरलेस प्लस क्वाड 75

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली इकाई टाटा.ईवी ने शनिवार को हैरियर.ईवी का नया मॉडल फीयरलेस प्लस क्वॉड75 पेश करने की घोषणा की।
इसकी एक्स शोरूम कीमत 26.49 लाख रुपये है। इसमें चार्जर की लागत शामिल नहीं है। एसी फास्ट चार्जर के लिए 49 हजार रुपये अलग से देने होंगे।
कंपनी ने बताया कि इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ऑफ रोड ड्राइविंग में रुचि रखते हैं। ग्राहक अब हैरियर.ईवी की बेजोड़ सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस और डुअल-मोटर क्वाड व्हील ड्राइव के साथ कहीं भी जाने की ऑफ-रोड क्षमता का आनंद ले सकते हैं।
इसमें 504 न्यूटन मीटर का जबरदस्त टॉर्क मिलता है और यह शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.3 सेकंड में हासिल कर सकता है, जिससे सभी ड्राइविंग परिस्थितियों में तुरंत एक्सीलरेशन और सटीक कंट्रोल मिलता है।
इसमें छह टेरेन मोड भी हैं, जिनके साथ ऑफ-रोड असिस्ट और बूस्ट मोड भी मिलता है। दो मोटर के साथ चारों पहियों से ड्राइविंग सिस्टम ट्रैक्शन और स्थिरता को और भी बेहतर बनाता है, जिससे अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है।
यह गाड़ी 360-डिग्री कैमरे, जेबीएल ब्लैक 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, आर19 अलॉय व्हील्स और वॉइस-असिस्टेड डुअल-ज़ोन पूरी तरह से ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल से लैस है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal