Friday , March 27 2026

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 900 अंक लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 900 अंक लुढ़का

मुंबई, 27 मार्च । विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 389.66 अंक टूटकर 74,883.79 अंक पर खुला। बिकवाली के दबाव में सूचकांक और टूटता हुआ खबर लिखे जाते समय 903.84 अंक (1.20 प्रतिशत) नीचे 74,369.61 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.90 गिरकर 23,173.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 270.25 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़ककर 23,036.20 अंक पर रहा।

आईटी सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों पर दबाव देखा गया। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, रियलटी और धातु समूहों से सूचकांक ज्यादा टूटे। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक का सबसे अधिक योगदान रहा। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सनफार्मा के शेयर फिलहाल ऊपर थे।

सियासी मियार की रीपोर्ट