Saturday , March 28 2026

टूर्मामेंट शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, कहा- मुझसे गलती हुई, मैं भी इंसान हूँ

टूर्मामेंट शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, कहा- मुझसे गलती हुई, मैं भी इंसान हूँ

पृथ्वी शॉ पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगामी सीजन के लिए कड़ी मेहनत की है, अपनी गलतियां स्वीकार कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

आईपीएल 2025 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी की है। पिछले कुछ सीजन उनके लिए अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन अब वह नई सोच और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

खराब फॉर्म के बाद लिया ब्रेक
साल 2023 और 2024 के सीजन में शॉ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 16 पारियों में उनके बल्ले से केवल 304 रन निकले। इस दौरान उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा। हालांकि, इस ब्रेक को शॉ ने अपने लिए एक अवसर के रूप में लिया और खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया।

ब्रेक ने बनाया और मजबूत
पृथ्वी शॉ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी को खुलकर जिया और खुद को समय दिया। उन्होंने कहा कि वापसी के बाद उन्होंने अपने अभ्यास में पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत की है। उनके अनुसार, यह ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी था और इसने उन्हें मानसिक रूप से और भी मजबूत बना दिया।

आलोचनाओं से सीखा आगे बढ़ना
शॉ ने माना कि करियर के इस दौर में उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। उन्हें टीम से बाहर किया गया और घरेलू क्रिकेट में भी जगह गंवानी पड़ी। इस दौरान उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठे।

उन्होंने साफ कहा कि हर इंसान से गलतियां होती हैं और वह भी इससे अछूते नहीं हैं। शॉ के मुताबिक, लोग उनके बारे में पूरी सच्चाई नहीं जानते। उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्होंने बाहरी बातों पर ध्यान देना छोड़ दिया है और पूरी तरह अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं। इन सबके बीच शॉ ने मुंबई टीम का साथ छोड़कर महाराष्ट्र से खेलने का फैसला किया, जिससे उन्हें एक नई शुरुआत का मौका मिला। अब वह फिर से खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।

दिल्ली टीम में कड़ी टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स में इस बार शॉ को शीर्ष क्रम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। उन्हें अन्य बल्लेबाजों के साथ जगह के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। टीम अपना अभियान एक अप्रैल से लखनऊ के खिलाफ शुरू करेगी। ऐसे में शॉ के पास शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करने का मौका होगा

पृथ्वी शॉ अब अपने अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं और भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका मानना है कि गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। आने वाले सीजन में वह अपनी मेहनत और प्रदर्शन से सभी को जवाब देना चाहेंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट