Sunday , March 29 2026

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने न्यूज़वीक के ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों’ की सूची में लगातार सातवें वर्ष प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने न्यूज़वीक के ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों’ की सूची में लगातार सातवें वर्ष प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया

मुंबई, 29 मार्च स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की एक शानदार मिसाल पेश करते हुए, मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल एवं मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा की प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ की सूची में एक बार फिर अपना स्थान बनाया है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ, यह अस्पताल लगातार सातवें वर्ष दुनिया के सबसे अच्छे मेडिकल सेंटर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है। यह शानदार कामयाबी दिखाती है कि यह अस्पताल बेहतर इलाज के लिए पूरी तरह समर्पित है। साथ ही, यह मरीज़ों की देखभाल और नई मेडिकल तकनीकों के मामले में दुनिया भर में सबसे आगे है।

न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा ने दुनिया के 32 देशों के 2,500 से ज़्यादा अस्पतालों की जाँच की। इसमें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल को भारत के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में गिना गया है, जो दुनिया भर में इसकी बढ़ती पहचान को और मज़बूत करता है। यह रैंकिंग दिखाती है कि अस्पताल एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, मरीजों की खास जरूरतों के हिसाब से इलाज और बेहतर नतीजों पर लगातार काम करके अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को अपना रहा है।

‘वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स’ की रैंकिंग को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के लिए एक भरोसेमंद पैमाना माना जाता है। इसमें अस्पतालों को उनके बेहतर इलाज, मरीजों के अनुभव, सुरक्षा नियमों और दुनिया भर के डॉक्टरों की सलाह जैसे मुख्य आधारों पर परखा जाता है। इस सूची में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का लगातार बने रहना यह दिखाता है कि यह हमेशा ऊंचे मानकों का पालन करता है और विश्व-स्तरीय इलाज देने की क्षमता रखता है।

यह सम्मान कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों और बाकी कर्मचारियों की साझा मेहनत का नतीजा है, जो पूरी सहानुभूति, सटीकता और नई सोच के साथ काम करते हैं। अपनी फुल टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम, अलग-अलग विभागों के आपसी सहयोग और आधुनिक तकनीकों जैसे कि डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, एआई-आधारित जांच और रोबोटिक सर्जरी के इस्तेमाल से, यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई पहचान दे रहा है।

यह उपलब्धि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के उस संकल्प को और मज़बूत करती है, जिसमें भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, सरल और भरोसेमंद बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। जटिल रोगों का सटीक इलाज, शानदार रिसर्च और मरीज़ों की सेहत में सुधार पर लगातार ध्यान देने की वजह से आज यह अस्पताल उन्नत इलाज के लिए एक भरोसेमंद केंद्र बन गया है।

कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल एवं मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक और सीईओ, डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा, “भारत और दुनिया के बेहतरीन अस्पतालों में एक बार फिर शामिल होना और पिछले सात वर्षों से लगातार इस सूची में बने रहना, मरीज़ों को सर्वोपरि रखने के हमारे अटूट संकल्प का परिणाम है। लोगों ने कई सालों से हम पर जो अटूट विश्वास रखा है, उसके लिए हम उनके अत्यंत आभारी हैं। हम अपनी क्लिनिकल क्षमताओं को और मज़बूत करके, अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश कर और मरीज़ों के इलाज की प्रक्रिया को और बेहतर बनाकर इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे। यह सम्मान हमें स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाने और अपने मरीज़ों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित करता है।”

‘वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स’ की यह सूची दुनिया भर के उन मरीज़ों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शिका बनी हुई है, जो उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवा की तलाश में हैं। इस लिस्ट में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का लगातार शामिल होना यह साबित करता है कि यह भारत के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जिसकी प्रतिष्ठा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेज़ी से बढ़ रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट