भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में पखवाड़े भर होंगे आयोजन, समिति गठित

रायपुर, 29 मार्च । भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को बनाया गया है। उनके साथ रंजना साहू, जी. वेंकटराव, शिवनाथ यादव, ऋतु चौरसिया एवं कमल गर्ग को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया कि भाजपा प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष भी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पखवाड़े भर बूथ, मंडल और जिला स्तर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सभी जिलों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनके गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित किया जाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal