Sunday , March 29 2026

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान: भजनलाल

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान: भजनलाल

जयपुर, 29 मार्च। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि युवाओं को अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए देश-प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए और जब युवा बढ़ेगा तभी समाज एवं राष्ट्र आगे बढ़ेगा।

श्री शर्मा रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी में द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हाफ मैराथन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और युवाओं को अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए देश-प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी और निजी नौकरियों के साथ स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर प्रदान कर राज्य सरकार ने सवा दो साल में उनका भविष्य सुरक्षित करने का कार्य किया है। श्री शर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार की योजनाएं और नीतियां युवाओं पर केंद्रित हैं। युवा इनका स्वयं भी लाभ उठाएं और अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन की शुरूआत करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान द टाइम्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल, महिन्द्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी-सीईओ अमित कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। मैराथन में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

सियासी मियार की रीपोर्ट