गोरखपुर में रिलीज हुआ पावर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना ‘टचबडी’

गोरखपुर, 29 मार्च । भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘टचबडी’ रिलीज हो गया है।
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है।
पवन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है।
पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है, इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।
अभिनेता आदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए।
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के निर्देशक शनील है। इस फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal