सायन अस्पताल के एक्स-रे विभाग में आग लगने से मुंबई में हड़कंप

मुंबई के सायन अस्पताल के एक्स-रे विभाग में मंगलवार को आग लग गई, जिससे मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि दमकल विभाग ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिसके तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया। दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद शीतलन प्रक्रिया जारी रही। पुलिस ने आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि आग एक्स-रे विभाग में एक वातानुकूलन इकाई (एसी) से शुरू हुई। अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद इंगले ने बताया कि इकाई में अचानक हुये विस्फोट के कारण पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे परिसर के भीतर अस्थाई रूप से अफरा-तफरी मच गई। घबराहट के बावजूद, प्रभावित हिस्से से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने आगे पुष्टि की कि किसी भी चिकित्सा उपकरण को क्षति नहीं पहुंची है, हालांकि इमारत को मामूली संरचनात्मक नुकसान पहुंचा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal