Thursday , April 2 2026

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस की कमी नहीं होने दी जायेगी : चंद्रकांत

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस की कमी नहीं होने दी जायेगी : चंद्रकांत

कोल्हापुर, 02 अप्रैल । महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को ईंधन और खाना पकाने के गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैली आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए आश्वासन दिया कि पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।

श्री पाटिल ने आज शाम पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कह रहे हैं कि कहीं भी पेट्रोल-डीजल या घरेलू गैस की कमी नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अब उतनी लंबी कतारें नहीं हैं जितनी शुरुआत में थीं।” उन्होंने बताया कि व्यापारियों, विपक्ष और यहां तक कि लोगों की असुरक्षा जैसी कुछ श्रेणियों द्वारा पेट्रोल, डीजल या खाना पकाने की गैस की कमी के बारे में भय फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात की बेटी के विवाह कार्ड में अपना नाम होने के बारे में पूछे जाने पर श्री पाटिल ने जवाब दिया, “ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह कार्ड पर बड़ी हस्तियों के नाम लिखवाने का रिवाज है। शादी में शामिल होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कार्ड पर नाम लिखवाना प्रतिष्ठा की बात है। मुझे अभी-अभी आपसे पता चला है कि खरात की बेटी के विवाह कार्ड पर मेरा नाम था।”

सियासी मियार की रीपोर्ट