पर्स में पैसे नहीं टिकते तो करें ये आसान उपाय

पर्स ऐसी चीज है जिसे आप घर से बाहर जाने पर कभी नहीं भूलते हैं। पर्स में लोग तमाम जरूरी चीजों को रखते हैं। चाहे एटीएम कार्ड हो या आपका ड्राइविंग लाइसेंस। रुपये हों या फिर आपसे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण वस्तु। आपका पर्स आपके लिए बेहद जरूरी है।
कई लोगों का कहना होता है कि पर्स में पैसे टिकते ही नहीं। अगर आप वास्तु के अनुसार अपने पर्स को रखें तो हमेशा आपके पर्स में बरकत रहेगी।
अपने बटुए या पर्स में किसी भी तरह की खाने की चीज न रखें। पर्स में खाने की वस्तु रखने से पैसा नहीं टिकता है। अपने पर्स में पवित्र और धार्मिक वस्तुओं को जरूर रखें। आप रुद्राक्ष भी अपने पर्स में रख सकते हैं। यह आपको बरकत देगा।
आपको यह उपाय अजीब लगे लेकिन यह है बेहद कारगर। आपको अपने पर्स में बिल्कुल थोड़ा सा गाय का गोबर रखना है। इस उपाय को करने से पर्स में हमेशा लक्ष्मी टिकती हैं और हां यह उपाय आपको बेवजह के खर्च से भी बचाता है।
वास्तु के अनुसार आप अपने पर्स में लक्ष्मी मां की तस्वीर जरूर रखें। ऐसा करने से माना जाता है कि कहीं न कहीं से पैसे आपके पर्स में आ ही जाएंगे। आपका पर्स कभी खाली नहीं होगा। अगर आप ज्यादा खर्च करते हैं तो ऐसे में आप अपने पर्स में चुटकीभर चावल रख लें। ऐसा करने से आपके पैसे जल्दी खर्च नहीं होंगे।
ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है तो इसे एक कागज पर लिखें और लाल रंग के लिफाफे में बंद कर अपने पर्स में रख लें। यह मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएगी।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal