सेटिंग स्प्रे लगाते ही नहीं मिलेगा ग्लो, मेकअप एक्सपर्ट से जान लें ये टिप्स

मेकअप का सही यूज ही चेहरे पर ग्लो दे सकता है। एक गलती फेस को केकी या फिर फीका दिखा सकती है। काफी सारी लेडीज मेकअप प्रोडक्ट तो खरीद लेती हैं लेकिन सही तरह से यूज ना कर पाने की वजह से फेस पर वो वाला ग्लो नजर ही नहीं आता। जैसे सेटिंग स्प्रे, जिसका सही इस्तेमाल नहीं किया तो सारा मेकअप खराब हो सकता है। इंस्टाग्राम पेज फिजा मेकअप एकेडमी ने सेटिंग स्प्रे यूज करने की टिप्स शेयर की है। जिसे आपको भी जरूर जानना चाहिए।
सेटिंग स्प्रे को हमेशा सही दूरी से स्प्रे करें
सेटिंग स्प्रे को अगर सही दूरी से स्प्रे ना किया जाए तो ये मेकअप को क्रैक कर सकता है। इसलिए हमेशा आठ से नौ इंच की दूरी से सेटिंग स्प्रे को यूज करें।
एक बार में ना छिड़के सेटिंग स्प्रे
सेटिंग स्प्रे को केवल मेकअप के सबसे आखिरी में नहीं छिड़का जाता है। इसे हर एक स्टेप के बाद छिड़का जाता है। जैसे सबसे पहले प्राइमर लगाने के बाद स्प्रे करें। फिर फाउंडेशन का बेस लगाने के बाद स्प्रे करें और फिर जब पाउडर लगाकर सेट करें तो भी स्प्रे करें। अलग-अलग लेयर में स्प्रे करने से ना केवल मेकअप पूरी तरह से सेट होता है बल्कि फेस पर ग्लो भी आता है।
ब्यूटी ब्लेंडर पर लगाएं
सेटिंग स्प्रे को ब्यूटी ब्लेंडर पर स्प्रे करके फेस पर लगाएं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखेगा और ये ग्लो आसानी से बिल्कुल नहीं जाएगा।
सेटिंग स्प्रे को पहले चेक कर लें
सेटिंग स्प्रे को जब भी स्प्रे करें तो पहले चेक कर लें। जरूरी है कि पहले शीशी के स्प्रे कैपेसिटी को चेक करें। अगर गलत तरीके से स्प्रे निकल रहा होगा तो एक साथ ज्यादा मात्रा में चेहरे पर पड़ सकता है। जिससे मेकअप खराब होने का डर रहता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal