जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

जम्म्म-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को लगभग पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 2021 में किश्तवाड़ पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के संबंध में ठकराई गांव का निवासी आरोपी अवतार सिंह वांछित था।
अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश में एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह ने फरार आरोपियों को निकटतम पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और इस बात पर जोर दिया कि जो आरोपी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal