डाबर को मार्च तिमाही में राजस्व में मध्यम वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली, दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली घरेलू कंपनी डाबर को हाल ही में समाप्त मार्च तिमाही में अपनी एकीकृत आय में मध्यम स्तर की वृद्धि होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में सुधार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अच्छी बढ़त से उसे समर्थन मिलेगा।
कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय अनुमानों की जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू बाजार में मांग लौटने से भारतीय कारोबार में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी राजनीतिक और सैन्य तनाव के कारण वहां सामान की आपूर्ति और मांग पर बुरा असर पड़ा है।
डाबर के अनुसार, घर की साफ-सफाई और व्यक्तिगत सौंदर्य से जुड़े उत्पादों के खंड में अच्छी तेजी बनी हुई है। इसके अलावा, रियल एक्टिव जूस और नारियल पानी के कारोबार में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि जारी है।
डाबर ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनावों पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में होने वाले नुकसान से बचने के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal