उत्तर प्रदेश में गोकशी का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 09 अप्रैल । शाहजहांपुर जिले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि न्यू ककरा सिटी में जांच के दौरान कोतवाली पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर बैठे दो लोग आते दिखे जिन्होंने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन तेज रफ्तार की वजह से मोटरसाइकिल कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार के चलते फिसल गयी।
दीक्षित ने बताया कि इसके बाद एक बदमाश ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी, जिसमें आरोपी भूरा उर्फ भूरिया (32) पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भूरा को मौके पर गिरफ्तार कर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भूरा के विरुद्ध आसपास के जिलों में गोकशी सहित लगभग 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
‘सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal