भारतीय क्रिकेट में कोच कर्स्टन का काफी प्रभाव पड़ा : युवराज
नई दिल्ली, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट पर पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का काफी प्रभाव रहा है। युवराज के अनुसार उनके कोच रहते हुए टीम को काफी सफलताएं मिलीं। साथ ही कहा कि जिस प्रकार से कर्स्टन खिलाड़ियों को एक इकाई के तौर पर जोड़ते और उनपर भरोस दिखाते थे वह भी एक बड़ी बात थी। इसी कारण साल 2008 से 2011 के बीच टीम में काफी बदलाव आये। युवराज ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बातचीत के दौरान कर्स्टन के कार्यकाल के दौरान सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम की प्रगति को बताया है। तब भारतीय टीम सभी प्रारुपों में तेजी से आगे बढ़ रही थी।
युवराज ने एक एक वीडियो में कहा, मुझे लगता है कि उस समय कर्स्टन का बहुत बड़ा असर था। वह एक अच्छे इंसान थे। हमें एक अच्छे इंसान की कोच के तौर पर जरूरत थी। बस हमें यही चाहिए था। इसके अलावा वह बहुत मेहनती थे। जिस दिन वह आए, उन्होंने कहा था कि अगले चार सालों में हम सभी प्रारुपों में नंबर एक पर होंगे। तब सभी हैरान थे पर अगले चार सालों में हमने ठीक वैसा ही किया। जबकि ऑस्ट्रेलिया भी उस समय अपना प्रभाव बनाए हुए थी। इससे साफ है कोच ने भारतीय क्रिकेट को एक अलग ही स्तर तक पहुंचाया। कर्स्टन का दौर भारत के सबसे सफल कार्यकाल में से एक रहा जिसमें 2011 में भारतीय टीम ने एकदिवसीय विश्वप जीता था। इसके अलावा टीम सभी प्रारुपों में शीर्ष पर पहुंची थी। युवराज ने कहा कि कोच ने खिलाड़ियों में जो आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जताई उससे ही ये सफलता मिली।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal