Saturday , April 18 2026

एमसीए ने घरेलू क्रिकेटरों के लिए अनुबंध व्यवस्था लागू की

एमसीए ने घरेलू क्रिकेटरों के लिए अनुबंध व्यवस्था लागू की

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने घरेलू महिला और पुरुष खिलाड़ियों को एक व्यवस्थित ढांचा और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए अनुबंध व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की है।

एमसीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस पहल के तहत योग्य खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, फिटनेस के मानकों और चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर अनुबंध दिए जाएंगे। इस व्यवस्था का मकसद उन खिलाड़ियों को मदद देना है जो खेल के ऊंचे स्तरों पर पहुंचने की कगार पर हैं, और साथ ही घरेलू स्तर पर स्थिरता बनाए रखना है।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा जाएगा। ग्रेड ए के अनुबंध की रकम हर साल 12 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच होगी, ग्रेड बी के लिए आठ लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच, जबकि ग्रेड सी के खिलाड़ियों को हर साल 8 लाख रुपये मिलेंगे। इस तय रकम (रिटेनर) के अलावा, अनुबंध वाले खिलाड़ी एमसीए की नीतियों के अनुसार मैच फीस, दैनिक भत्ता और प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (इंसेंटिव) पाने के भी हकदार होंगे।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के मुख्य उद्देश्यों में आर्थिक स्थिरता देना, एक पेशेवर माहौल बनाना, निरंतरता और फिटनेस के मानकों को बढ़ावा देना, और खेल के ऊंचे स्तरों तक पहुंचने के लिए एक रास्ता तैयार करना शामिल है।

सियासी मियार की रीपोर्ट