गुजरात में आत्महत्या के प्रयास के अलग-अलग मामलों में पांच बच्चों की मौत

दाहोद गुजरात के दाहोद जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में माता-पिता द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या के प्रयास के दौरान पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दाहोद के पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने बताया कि देवगढ़ बारिया तालुका के वडभेट गांव की एक महिला ने अपने चार बच्चों को साथ लेकर कथित रूप से कुएं में छलांग लगा दी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने चंपा राठवा (37) और उसकी एक बेटी को बचा लिया, जबकि उसके दो बेटे और एक अन्य बेटी की डूबने से मौत हो गई।
जडेजा के अनुसार, महिला घरेलू विवाद के कारण परेशान थी। मृतकों की पहचान प्रियंका (12), गिरिराज (पांच) और राजवीर (दो) के रूप में हुई है।
अधिकारी के अनुसार, एक अन्य घटना में दाहोद में एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी अवनी उपाध्याय ने अपने दो बेटों श्लोक (12) और रुद्र (2) को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
जडेजा ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal