Saturday , April 18 2026

झारखंड के पलामू में मोटरसाइकिल एवं एसयूवी के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

झारखंड के पलामू में मोटरसाइकिल एवं एसयूवी के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

मेदिनीनगर झारखंड के पलामू जिले में एक मोटरसाइकिल और एसयूवी की टक्कर होने से दो लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात पाटन थाना क्षेत्र के बरवाडीह के पास हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मोटरसाइकिल और एसयूवी को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद एसयूवी का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।’’

सियासी मियार की रीपोर्ट