श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, बैग से सैटेलाइट फोन बरामद

श्रीनगर, 21 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के सामान से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन और जीपीएस डिवाइस बरामद हुआ, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जेफरी स्कॉट प्रैथर और कौशिक हल्दर के रूप में हुई है। ये दोनों एयर इंडिया की फ्लाइट एI1893 से दिल्ली जाने वाले थे। नियमित जांच के दौरान उनके बैग से ताइवान निर्मित सैटेलाइट जीपीएस डिवाइस मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया।
बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां जम्मू कश्मीर पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की। बडगाम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 43(3)(f) के तहत एफआईआर संख्या 96/2026 दर्ज की गई है। यह धारा बिना अनुमति प्रतिबंधित संचार उपकरण रखने या उपयोग करने से संबंधित है।
फिलहाल जांच एजेंसियां दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही हैं और उनके यात्रा इतिहास की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे यह डिवाइस अपने साथ क्यों लेकर चल रहे थे और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal