दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया

डरबन, टुमी सेखुखुने और क्लोई ट्राइऑन (तीन-तीन विकेट) के बाद कप्तान लॉरा वुलफार्ट (54) और सुने लुस (57) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 17 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
लॉरा वुलफार्ट और सुने लूस की विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए पहले विकेट लिये 106 रनों की साझेदारी की।12वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने लॉरा वुलफार्ट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लॉरा वुलफार्ट ने 34 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में श्रेयंका ने सुने लूस का भी शिकार कर लिया। सुने लूस ने 46 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए (57) रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम 17.1ओवरों में 148 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। तेजमिन ब्रिट्स ने नाबाद (20) और एनरी डकर्सन ने नाबाद (12) रन बनाये।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा 38 गेंदों में (57), अनुष्का शर्मा (28), अरुंधति रेड्डी (14), स्मृति मंधाना (12) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (12) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में 147 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अपने विकेट गंवाते गये। छह भारतीय बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए टुमी सेखुखुने और क्लोई ट्राइऑन (तीन-तीन विकेट) लिये। एन डी क्लर्क और एन म्लाबा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal