नई दवा कंपनी रे नियो फार्मा ने परिचालन शुरू किया

मुंबई, 22 अप्रैल देश के फार्मा क्षेत्र में अपने पदार्पण के घोषणा करते हुए रे नियो फॉर्मा ने आधिकारिक तौर पर अपने परिचालन की शुरुआत कर दी है।
कंपनी ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक लचीले और आधुनिक बिजनेस मॉडल पर आधारित कारोबार के साथ वह 90 से अधिक फॉर्मूलेशन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश कर रही है, जो सामान्य बीमारियों से लेकर विशेष उपचार क्षेत्रों तक फैली हुई है। इसके साथ ही, कई नये और उन्नत फॉर्मूलेशन पर भी काम जारी है।
रे नियो फार्मा की स्थापना ‘पटनी कंप्यूटर्स’ के प्रवर्तक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमित पटनी ने की है। उनके पास विनिर्माण, स्वास्थ्य अवसंरचना, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों का अनुभव है। कंपनी एंटीबायोटिक्स, डायबिटीज, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल, दर्द एवं ऑर्थोपेडिक उपचार, एलर्जी और श्वसन रोग, हृदय रोग, चर्म रोग और प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर्स जैसी विभिन्न प्रकार दवाएं बना रही है। उसका फोकस ब्रांडेड जेनेरिक उत्पादों पर है।
कंपनी का वितरण नेटवर्क बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में है। कंपनी का दावा है कि वह देश की लगभग 55-60 प्रतिशत आबादी तक अपनी पहुंच बना रही है।
श्री पटनी ने कहा, “हम फार्मास्यूटिकल्स को सिर्फ एक साधारण व्यवसाय के रूप में नहीं देखते; बल्कि इसे स्वास्थ्य सेवा के जरिये राष्ट्र निर्माण के प्रयास के रूप में देखते हैं । हमारा मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य सिर्फ विज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय मूल्यों से भी गहराई से जुड़ा है। हम भरोसा बना रहे हैं, पारदर्शिता बढ़ा रहे हैं और पूरे स्वास्थ्य सेवा पारितंत्र के साथ गहरा संबंध स्थापित कर रहे हैं।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal