एक्सिस बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 1.9 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.89 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,631.72 करोड़ रुपये हो गया।
एकल आधार पर देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 7,071.31 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 7,117.50 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 19 प्रतिशत ऋण वृद्धि के बल पर पांच प्रतिशत बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये हो गई, हालांकि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 0.35 प्रतिशत घटकर 3.62 प्रतिशत रहा।
बैंक ने पश्चिम एशिया संघर्ष के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मानक परिसंपत्तियों पर 2,001 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।
एक्सिस बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी पुनीत शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एहतियात के तौर पर किया गया है और इसका मतलब यह नहीं है कि बैंक की संपत्तियों की गुणवत्ता खराब हुई है। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी ने कहा कि सतर्क रहना बैंक की मजबूती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal