तमिलगा वेत्रि कझगम नेता विजय तिरुचेंदूर सुब्रमण्य स्वामी मंदिर पहुंचे

तिरुचेंदूर तमिलनाडु के लोगों और राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव के नतीजों का शिद्दत से इंतजार है। चार मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। ज्यादातर नेता अभी चुनावी थकान उतार रहे हैं। कुछ ने विजय श्री की लालसा में देवी-देवताओं की शरण में जाना शुरू कर दिया है। तमिलगा वेत्रि कझगम के अध्यक्ष विजय ने आज तड़के तिरुचेंदूर सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के विशेष दर्शन किए हैं।
विजय कल आधी रात अचानक तिरुचेंदूर सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के लिए रवाना हुए। वह अपने घर से कार पर सवार होकर चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से निजी विमान सेमदुरै हवाई अड्डे पहुंचे। वहां विजय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से तिरुचेंदूर सुब्रमण्य स्वामी मंदिर पहुंचे। रेशमी धोती और शर्ट पहनकर विजय ने आज सुबह लगभग 5:30 बजे दर्शन किए।
इससे पहले मंदिर प्रशासन ने उन्हें पूर्णकुंभ सम्मान दिया और ‘वेल’ (भाला) भेंट कर स्वागत किया। इस बीच, तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर में “सद्गुरु संहार यज्ञ” कराने की जानकारी मिली है। यह यज्ञ विजय की पार्टी के महासचिव एन. आनंद संपन्न कराएंगे। ऐसे यज्ञ आमतौर पर विरोधियों को परास्त कराने के लिए कराए जाते हैं। इस यज्ञ में विजय के कुछ करीबी लोग भी शामिल हो सकते हैं। विजय ज्योतिष शास्त्र पर अटूट आस्था रखते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal