भुवनेश्वर और हेजलवुड का कहर, आरसीबी ने दिल्ली को 75 रनों पर किया ढेर

नई दिल्ली, जॉश हेजलवुड (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को इस सीरीज के न्यूनतम स्कोर 75 रनों पर ढेर कर दिया।
आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही उसने महज आठ रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिये। साहिल परख (शून्य), केएल राहुल (एक) , नीतीश राणा (एक), समीर रिजवी (शून्य), ट्रिस्टन स्टब्स (पांच) और कप्तान अक्षर पटेल (शून्य) पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास। नौवें ओवर में रासिख सलाम ने डेविड मिलर (19) रन का शिकार कर दिल्ली को सातवां झटका दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाये। इस दौरान आई आंधी के कारण मैच कुछ देर तक बाधित रहा।
13वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने काइल जेमीसन (12) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। 16वें ओवर में सुयश शर्मा ने कुलदीप यादव (तीन) को बोल्ड किया। अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर हेजलवुड ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स की पारी 75रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पोरेल ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाये।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जॉश हेजलवुड ने 13 रन देकर तीन विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार ने पांच रन देकर तीन विकेट झटके। रसिख सलाम, सुशय शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal