कांतारा’ विवाद में कर्नाटक HC का बड़ा फैसला, माफी मांगने मैसूर जाएंगे रणवीर सिंह; जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई, कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एक्टर रणवीर के माफीनामे को कबूल कर लिया है। साथ ही एक शर्त भी रखी है। एक्टर को 4 हफ्ते के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी।
ऋषभ शेट्टी अभिनीत कांतारा फिल्म में दिखाए गए देवता को भूत कहने और मिमिक्री करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल है। कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए एक्टर रणवीर के माफीनामे को कबूल कर लिया है। साथ ही एक शर्त भी रखी है। इसके मुताबिक एक्टर को 4 हफ्ते के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी।
मामले पर अभिनेता रणवीर सिंह ने 25 अप्रैल को अपने एफिडेविट में माफीनामा शामिल किया था। इस पर कोर्ट ने विचार करने का समय मांगा था। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि एफिडेविड को सही माफीनामा नहीं माना जा सकता है।
मंदिर में जाकर मागेंगे माफी
बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने मौखिक रूप से रणवीर सिंह के माफीनामे को मंजूर करके केस को रद्द करने की बात कही है। साथ ही एक्टर रणवीर सिंह के सामने मैसूर के मंदिर में जाकर माफी मांगने की शर्त रखी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया था। विवाद बढ़ता देख रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से माफी मांगी थी।
यहां से शुरू हुआ विवाद
बीते साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान एक्टर ने मंच पर से फिल्म ‘कांतारा’ में दिखाई गई देवी चामुंडा का मजाक बनाया था। उनका ऋषभ शेट्टी की मिमिक्री करने का वीडियो वायरल हुआ था। मंच से उतरने के बाद रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया। इसमें वो मंच से उतरने के बाद ऋषभ शेट्टी के सामने चावुंडी देवी की मिमिक्री करते दिखे हैं।
इस पर अभिनेता ऋषभ शेट्टी, रणवीर को लगातार इशारा कर रोकते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवूड एक्टर रणवीर की जमकर आलोचना हुई। वीडियो सामने आने के बाद हाईकोर्ट के वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर सिंह के खिलाफ बैंगलोर के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में के शिकायत दर्ज करवाई।
चामुंडेश्वरी मंदिर का इतिहास
कांतार फिल्म में दिखाई गई इस दैव परंपरा का मैसूर की चामुंडेश्वरी मंदिर गहरा जुड़ाव है। चावुंडी दैव, मैसूर की प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी का ही क्षेत्रीय रूपांतरण है। मैसूर की चामुंडी पहाड़ी पर स्थित मंदिर में मां चामुंडेश्वरी ने महिषासुर का वध किया था, ऐसी मान्यता है। चावुंडी दैव की परंपरा भी इसी शक्ति-उपासना से जुड़ी है। यह आदिवासी और भारतीय लोक कथाओं के माध्यम से शक्ति के उग्र रूप का सम्मान करती है। चामुंडा, चंड और मुंड नाम के असुरों का वध करने वाली देवी हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal