Thursday , August 27 2026

गुजरात के साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत, चार घायल

गुजरात के साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत, चार घायल

साबरकांठा (गुजरात),30 अप्रैल । गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा वैन को टक्कर मारने के बाद छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाम्भोई थाने के निरीक्षक अल्पेश चौधरी ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही वैन शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि वैन सवार छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

सियासी मियार की रीपोर्ट