शृंगेरी निर्वाचन क्षेत्र में पराजित भाजपा उम्मीदवार को पुनर्गणना के बाद विधायक घोषित किया गया

चिकमगलुरू (कर्नाटक), 06 मई । शृंगेरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी एन जीवराज को डाक मतपत्रों की दोबारा गिनती के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधायक निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। जीवराज 2023 के चुनाव में हार गए थे।
उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डाक मतपत्रों के पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना के बाद यह घोषणा की गई।
डाक मतपत्रों के पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना से पता चला कि कांग्रेस उम्मीदवार टी डी राजे गौड़ा, जो मई 2023 से अब तक विधायक थे, के लिए डाले गए वोटों में 255 की कमी आई है।
जीवराज के निर्वाचित घोषित होने के बाद, राजे गौड़ा विधायक नहीं रहेंगे।
राजे गौड़ा की जीत को चुनौती देने वाली जीवराज की याचिका पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, शनिवार को पुनर्सत्यापन और मतगणना हुई जो आधी रात तक जारी रही।
राजे गौड़ा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शृंगेरी से 201 वोटों से जीत हासिल की थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal