केरल विधानसभा चुनाव रुझान में यूडीएफ के पक्ष में झुकाव, 100 सीटें मिलने की संभावना: केपीसीसी अध्यक्ष
तिरुवनंतपुरम, केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है और मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को बढ़त मिलने के बीच पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सनी जोसेफ ने कहा कि यह पार्टी के पक्ष में रुझान का संकेत देता है।
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख जोसेफ ने विश्वास व्यक्त किया कि यूडीएफ 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगा।
उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, ‘यह राज्य में यूडीएफ समर्थक रुझान को दर्शाता है। हम 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे।’
खबरों के मुताबिक, मतगणना के पहले घंटे के बाद, यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे था, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कुल 140 सीटों में से पांच सीटों पर आगे था।
खबरों में यह भी सामने आया कि मतगणना के शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य के अधिकतर मंत्री अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे बने हुए थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal