रुपया बढ़त के साथ खुला

नई दिल्ली, 06 मई। भारतीय रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 23 पैसे बढ़कर 94.95 पर पहुंच गया। रुपये की कीमतों में से तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ तनाव कम करने के संकेतों देने के बाद ब्रेंट क्रूड (कच्चे तेल) की कीमतों में गिरावट से आई है। वहीं विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा है कि पश्चिम एशिया में राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों से भी तेल की कीमतें घटकर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 23 पैसे उछलकर 94.95 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया। रुपया बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.10 पर कारोबार कर रहा था। वहीं गत दिवस रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 98.28 पर बंद हुआ।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal