तमिलनाडु में कैबिनेट का भव्य विस्तार: मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार में शामिल हुए 23 नए मंत्री, कांग्रेस को भी मिली हिस्सेदारी..

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को अपनी सरकार का विस्तार करते हुए 23 नए मंत्रियों को शामिल किया है। लोक भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में टीवीके के प्रमुख चेहरों के साथ-साथ कांग्रेस के दो विधायकों—राजेश कुमार एस और पी. विश्वनाथन—को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।
यह विस्तार तमिलनाडु की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि दशकों के अंतराल के बाद कांग्रेस की सीधे तौर पर सत्ता में वापसी हुई है। 1967 के बाद से राज्य में द्रविड़ दलों का वर्चस्व रहा है और गठबंधन के सहयोगियों को अक्सर कैबिनेट से बाहर रखा जाता था। हालांकि, मुख्यमंत्री विजय की पहल पर कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दलों को सरकार में शामिल कर एक नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत की गई है।
टीवीके नेता और मंत्री आधव अर्जुन ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस, वीसीके और आईयूएमएल को सरकार में शामिल करना मुख्यमंत्री विजय की दूरदर्शी इच्छा थी। मेलूर से निर्वाचित पी. विश्वनाथन और किलियूर से विजयी रहे राजेश कुमार के मंत्री बनने से राज्य में गठबंधन की मजबूती और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है। इस कैबिनेट विस्तार को मुख्यमंत्री विजय द्वारा अपने शासन को अधिक समावेशी और व्यापक बनाने के रूप में देखा जा रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal