छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण

नई दिल्ली 23 मई। छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। इससे प्रणाली की विश्वसनीयता और सटीकता का पता चला। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।
यह मिसाइल एक हजार किलोग्राम पारंपरिक या परमाणु पेलोड के साथ 700 किलोमीटर से 1,200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal