रोहतास : पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत

सासाराम,। बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ऑटो रिक्शा के चालक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सतर बिगहा गांव के समीप पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी राम आशीष सिंह के पुत्र मनोज यादव (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal