विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में कोलंबिया ने जॉर्डन को हराया

सैन डिएगो (अमेरिका) फीफा विश्व कप अभ्यास मैच में कोलंबिया ने जॉर्डन को 2-0 से हराया। कोलंबिया के जॉन एरियास ने हाफ-टाइम से पहले और बाद में अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।
रविवार को खेले गये इस अभ्यास मुकाबले में एरियास ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हॉफ टाइम के बाद पाल्मेरास के मिडफील्डर एरियास ने एक और गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया।
जॉर्डन को मैच का अंत 10 खिलाड़ियों के साथ करना पड़ा, क्योंकि 90वें मिनट में जॉर्ज कैरास्कल के खिलाफ गलत तरीके से चैलेंज करने पर आमेर जमोस को दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया।
यह फ्रेंडली मैच दोनों टीमों के लिए अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में विश्व कप शुरू होने से पहले अपनी टीमों को परखने का आखिरी मौका था।
कोलंबिया 17 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा और इसके बाद ग्रुप के में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और पुर्तगाल का सामना करेगा।
अपना पहला विश्वकप खेल रही जॉर्डन की टीम 16 जून को ऑस्ट्रिया से भिड़ेगी और इसके बाद ग्रुप जे में अल्जीरिया और अर्जेंटीना का सामना करेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal