हैती को हराकर स्कॉटलैंड ने 36 साल बाद विश्वकप जीत दर्ज की

बोस्टन, 14 जून। स्कॉटलैंड की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-सी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैती को हराते हुए 3 अंक हासिल किए। यह विश्वकप इतिहास में स्कॉटलैंड की 36 सालों में पहली जीत है। स्कॉटलैंड ने शानदार शुरुआत की और मैच के 17वें मिनट में स्कॉट मैकटोमिनी द्वारा मारी गई किक पर गेंद गोलपोस्ट से टकराई। जॉन मैकगिन ने 28वें मिनट में गोल दाग कर स्कॉटलैंड को सफलता और बढ़त दिला दी। पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद हैती ने स्कॉटलैंड के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कीं। हैती ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन वह बराबरी करने में विफल रहे।
जॉन मैकगिन ने पहले हाफ 28वें मिनट में किया गया गोल अंतत: निर्णायक साबित हुआ। 1974 के बाद फीफा में हिस्सा ले रही हैती ने अच्छी चुनौती पेश की, लेकिन इस कैरेबियाई देश को बोस्टन में खेले गए मैच में आखिरकार हार का सामना करना पड़ा। 1990 के बाद स्कॉटलैंड ने विश्वकप में यह मैच जीता है। 1990 में उन्होंने स्वीडन के खिलाफ 2-1 से मैच जीता था। यह फीफा विश्वकप में स्कॉटलैंड की कुल पांचवीं जीत है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal