कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव में एस्प्रिएला जीते, प्रतिद्वंद्वी सेपेदा नतीजों को देंगे चुनौती

बोगोटा, 22 जून दक्षिणपंथी रूढ़िवादी आंदोलन ‘डिफेंडर्स ऑफ द होमलैंड’ के उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव का निर्णायक दूसरा दौर जीत लिया है। नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) के प्रसारण के मुताबिक 99.7 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। श्री एस्प्रिएला को 49.65 प्रतिशत यानी एक करोड़ 29 लाख 31 हजार 544 वोट मिले हैं। वहीं, सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन ‘हिस्टोरिक पैक्ट’ के उम्मीदवार और श्री एस्प्रिएला के प्रतिद्वंद्वी इवान सेपेदा को 48.7 प्रतिशत यानी एक करोड़ 26 लाख 84 हजार 994 वोट मिले।
श्री सेपेदा ने शुरुआती गिनती को ‘अंतिम या बाध्यकारी नहीं’ बताया और अपने समर्थकों से जांच पूरी होने तक ‘सतर्क रहने’ की अपील की। इसके बाद ही वह आधिकारिक नतीजों को स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अधिवक्ता देश भर के 33,000 मतदान केंद्रों के नतीजों को चुनौती देंगे। अर्जेंटीना, इक्वाडोर और चिली के नेताओं ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव के इस दूसरे दौर में जीत दर्ज करने पर विपक्षी उम्मीदवार को बधाई दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी ‘एक्स’ पर बधाई संदेश भेजकर आने वाले प्रशासन के साथ ‘मिलकर काम करने’ की उम्मीद जताई। श्री एस्प्रिएला को ट्रम्प समर्थक माना जाता है। कोलंबिया के मौजूदा राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो संवैधानिक नियमों के कारण दूसरा कार्यकाल नहीं संभाल सकते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal