बंगाल: अदालत ने कालीचरण बनर्जी को चार जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तारातला चाय गोदाम हादसे में गिरफ्तार कालीचरण बनर्जी को शुक्रवार को शहर की एक अदालत ने चार जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के पूर्व सहयोगी बनर्जी को आज दिन में अलीपुर की अदालत में पेश किया गया था। बुधवार को हुए तारातला चाय गोदाम हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
सरकारी वकील सौरिन घोषाल ने अदालत को बताया कि बनर्जी पैसे के बदले खराब इमारत योजना को मंज़ूरी दिलाने का काम करते थे और उन्होंने जांच के हित में 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। बनर्जी के वकील ने दावा किया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने बनर्जी को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
बनर्जी को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और फिर गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में बनर्जी का कितना दबदबा था और क्या उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति का समर्थन प्राप्त था।
सूत्रों ने आगे बताया कि बनर्जी पर गलतियों से भरे डिज़ाइनों के लिए मंज़ूरी हासिल करने के मकसद से दस्तावेज़ों में हेरफेर करने के आरोप भी हैं।
कर्नाटक के कोप्पल के पास भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
कोप्पल, 27 जून (वेब वार्ता)। कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कुकनूर तालुक के भानापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर उस समय हुई, जब मंत्रालयम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ओमनी वैन को डिवाइडर पार कर आए मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान केन्चम्मा बालेकाई (35), अमृता कोट्याल (25), रमेश बल्लारी (45), प्रवीण बालेकाई (40) और चिन्मय के रूप में हुई है। सभी मृतक हावेरी जिले के रट्टीहल्ली तालुक स्थित कब्बार गांव के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य ओमनी वैन से मंत्रालयम जा रहे थे। इसी दौरान पास की सड़क से आ रहा एक अशोक लेलैंड मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से ओमनी वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल बचाव दल की सहायता से कोप्पल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कुकनूर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच जारी है।
असम में दुर्लभ एवं संरक्षित पक्षी हॉर्नबिल के शिकार मामले में तीन गिरफ्तार
गुवाहाटी, 27 जून (वेब वार्ता)। असम के वन विभाग ने दुर्लभ एवं संरक्षित पक्षी हॉर्नबिल के शिकार से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीगबोई वन प्रभाग के अंतर्गत मार्घेरिटा ईस्ट रेंज क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित लंबे समय से संरक्षित पक्षी हॉर्नबिल के शिकार में संलिप्त थे। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal