सेनेगल ने फीफा विश्वकप में इराक को 5-0 से रौंदा

टोरंटो (कनाडा), 28 जून। फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप आई मुकाबले में सेनेगल ने एकतरफा मुकाबले में इराक को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
टोरंटो स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में हबीब डियारा ने चौथे मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले हॉफ के दौरान सेनेगल के खिलाड़ी आक्रामक रहे। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में उस समय और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाया गया। और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। सुलाका ने माने को एक अच्छे मौके पर गिरा दिया था। पहले तो इसे येलो कार्ड दिया गया था, लेकिन वीएआर रिव्यू के बाद इसे रेड कार्ड में बदल दिया गया। 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही इराक की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई।
पहले हाफ में ज़्यादा मौके नहीं बने, लेकिन खेल दोबारा शुरू होने के बाद सेनेगल ने तेजी से अपना खेल बेहतर किया और दूसरे हाफ में कई गोल किए। 56वें मिनट में इस्माइला सार ने गोल कर टीम की बढ़त 2-0 की, जबकि 59वें मिनट में पापे गुएए ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद पापे गुएए ने (71वें) तथा इलिमान एनडियाये ने (82वें) मिनट में गोल कर जीत का अंतर 5-0 कर दिया। इस जीत से सेनेगल ने वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदें बढ़ा ली हैं। सेनेगल ग्रुप आई में तीसरे स्थान पर रहा । जबकि इराक टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal