फीफा विश्वकप: डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया

बोस्टन, (अमेरिका) ओस्मान डेम्बेले की शानदार हैट्रिक की बदौलत फ्रांस ने फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप आई मुकाबले में शीर्ष पर रहते हुए नॉर्वे को 4-1 से शिकस्त दी।
मैच की शुरुआत के पहले हॉफ में फ्रांस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे पर दबाव बनाया। सातवें मिनट में डेम्बेले ने मैच का पहला गोल दाग कर अपनी टी मो बढ़त दिलाई। डेम्बेले यही नहीं रूके उन्होंने 20वें मिनट में दूसरा किया।
डेम्बेले के पहले और दूसरे गोल के बीच नॉर्वे के लिए 21वें मिनट में थियो आसगार्ड ने एक गोल कर स्कोर 2-1 किया। 32वें मिनट में तीसरा गोलकर हैट्रिक बनाई। और स्कोर 3-1 कर दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी सबसे तेज हैट्रिक है। दूसरे हाफ में नॉर्वे को शुरुआती पेनल्टी भी मिली। हालांकि, स्ट्रैंड लार्सन ने मौका गंवा दिया और मैगनन ने आसानी से उसे रोक लिया।
इंजरी टाइम (90 4′) में डिजायर डुए ने गोल कर फ्रांस की जीत पर मुहर लगा दी। फ्रांस ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए नॉर्वे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
नॉर्वे के अगले दौर आखिरी 32 के विरोधी तय हो गए हैं, उनका मुकाबला मंगलवार को डलास स्टेडियम में आइवरी कोस्ट से होगा। फिलहाल की स्थिति के अनुसार, फ्रांस का मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में स्वीडन से होगा, लेकिन यह अभी पक्का नहीं है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal