सोनी मैक्स पर 18 जुलाई को होगा ‘मर्दानी 3’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, 01 जुलाई । बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म मर्दानी 3 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 18 जुलाई को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा। भारत की चर्चित फीमेल कॉप फ्रेंचाइज़ी की इस नई फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आएंगी।
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी लापता लड़कियों के एक रहस्यमयी मामले की जांच पर आधारित है, जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय एक खतरनाक अपराधी नेटवर्क का पर्दाफाश करती हैं। फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और भावनात्मक घटनाक्रम का मिश्रण देखने को मिलेगा।
रानी मुखर्जी ने कहा कि मर्दानी उनके लिए केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज में होने वाले गंभीर अपराधों के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ है। उन्होंने कहा कि मर्दानी 3 की कहानी शूटिंग पूरी होने के बाद भी उनके साथ लंबे समय तक जुड़ी रही और उनका मानना है कि इसका संदेश आज पहले से अधिक प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि सोनी मैक्स पर फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे फिल्म का संदेश, एक्शन और भावनात्मक पक्ष देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगा। 18 जुलाई को प्रसारित होने वाला यह प्रीमियर दर्शकों को रोमांच, न्याय और साहस से भरपूर सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal