Sunday , August 23 2026

ईरानी सुविधाओं तक आईएईए की पहुँच अमेरिका-ईरान बातचीत पर करती है निर्भर : ग्रॉसी

ईरानी सुविधाओं तक आईएईए की पहुँच अमेरिका-ईरान बातचीत पर करती है निर्भर : ग्रॉसी

मॉस्को, । अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की ईरानी सुविधाओं तक पहुँच अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पर निर्भर करती है। आईएईए के निदेशक जनरल राफेल ग्रॉसी ने ‘आरआईैए नोवोस्ती’ को यह जानकारी दी।

श्री ग्रॉसी ने कहा, “अब तक यह पहुँच संभव नहीं हो पाई है। लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह मामला – भले ही अनौपचारिक रूप से ही सही – किसी न किसी तरह से जुड़ा हुआ या निर्भर है। असल में, जैसा कि मैंने कहा, यह अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) को लेकर चल रही बातचीत से प्रभावित है।”

सियासी मियार की रीपोर्ट