अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
मुंबई, । कपूर परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर ने मंगलवार को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में अपने पति रोहन ठक्कर के साथ ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। इस खास मौके पर कपूर खानदान के लगभग सभी सदस्य और बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा अंशुला कपूर के न्यूलीवेड लुक की रही।
अंशुला कपूर ने न्यूलीवेड लुक में मॉडर्न टच के साथ पेश किया। रिसेप्शन से पहले अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना खूबसूरत लुक शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में बताया कि शादीशुदा महिला के तौर पर यह उनका पहला सेलिब्रेशन है, इसलिए उन्होंने इस मौके के लिए सिंदूरी लाल रंग की बनारसी साड़ी चुनी। यह साड़ी डिजाइनर अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई थी, जिसमें पारंपरिक बनारसी ब्रोकेड को मॉडर्न कॉर्सेट स्टाइल के साथ पेश किया गया।
अंशुला कपूर का लुक
साड़ी के पल्लू को भी कंटेंपररी कुट्यूर लुक दिया गया, जिससे अंशुला का पूरा आउटफिट बेहद एलिगेंट नजर आया। अंशुला ने अपने लुक को कुंदन जूलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, सटल मेकअप और क्लासिक हेयर बन के साथ पूरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने शादी के बाद आमतौर पर पहने जाने वाले मंगलसूत्र, चूड़ा और सिंदूर को कैरी नहीं किया।
ब्लू शेरवानी में दिखे रोहन ठक्कर
अंशुला कपूर का सिंपल और रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अंशुला के पति रोहन ठक्कर ब्लू शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। दोनों ने रिसेप्शन वेन्यू के बाहर पैपराजी को मुस्कुराते हुए कई पोज दिए और शादी की शुभकामनाएं स्वीकार कीं। कपल की कैमिस्ट्री ने भी लोगों का ध्यान खींचा। रिसेप्शन पार्टी में कपूर परिवार का ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिला।
सितारों ने बढ़ाई महफिल की रौनक
जाह्नवी कपूर सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं और उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से लाइमलाइट बटोर ली। वहीं शनाया कपूर भी स्टाइलिश आउटफिट में काफी स्टनिंग लगीं। अंशुला के पिता बोनी कपूर व्हाइट सूट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। बेटी की शादी के बाद रिसेप्शन में भी उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कपूर परिवार की इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal