यूक्रेन ने एनगोर्दर शहर में एक बहुमंजिला इमारत पर हमला किया

मास्को,। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने बुधवार रात ज़ापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एनर्गोदर शहर में एक बहुमंजिला इमारत और एक चिकित्सा इकाई पर हमला किया है। शहर के मेयर मैक्सिम पुखोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
श्री पुखोव ने सोशल मीडिया मंच ‘मैक्स’ पर कहा, “यूक्रेनी शासन ने एक बार फिर एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट पर हमला किया है। इस बार यह हमला सेंट्रलनाया स्ट्रीट पर हुआ। इसके कुछ समय बाद यूक्रेनी सेना ने हमारी चिकित्सा इकाई को निशाना बनाया। इस हमले के कारण अस्पताल के एक इमारत में पहली से पांचवीं मंजिल तक की खिड़कियां टूट गयीं और दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।”
मेयर ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन शहर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी न करने की अपील की है।
श्री पुखोव ने कहा कि एक चिकित्सा केंद्र को निशाना बनाए जाने की यह घटना यूक्रेन के सशस्त्र बलों के पूरी तरह से नैतिक पतन को दर्शाती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal