भारत के इन सनराइज स्पॉट्स की खूबसूरती जीत लेगी दिल, दुनियाभर से आते हैं सैलानी

सूरज की रोशनी नई शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है, तभी तो कहानियों, किस्सों और कविताओं में अक्सर हम अंधेरे के बाद दिखने वाली रोशनी की उस पहली किरण की बात करते हैं। वहीं, कुछ घूमने-फिरने के शौकीन लोग सुबह सूरज की पहली किरण देखने के मुरीद होते हैं। अगर आप भी सनराइज देखने के शौकीन हैं तो आइए आपको भारत की ऐसी बेस्ट लोकेशंस बताते हैं, जहां से इस खूबसूरत नजारे का मजा दोगुना किया जा सकता है।
सनराइज देखने के लिए भारत की बेस्ट लोकेशन
सनराइज देखना वैसे तो हर जगह एक जैसा ही है, लेकिन उसे किस लोकेशन से देखा जा रहा है, ये हमारे लिए यादगार बन जाता है। आइए जानते हैं सनराइज देखने के लिए भारत की बेस्ट लोकेशन…
नुब्रा घाटी, लद्दाख
लेह से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह सनराइज के सबसे शानदार लोकेशंस में से एक है। यहां पहुंचने के लिए खारदुंगला पास से होकर गुजरना पड़ता है। यह जगह ठंडी होने के साथ ही यहां के रास्ते बेहद पथरीले हैं। इस मुश्किल भरे सफर के बाद घाटी पर पहुंचकर सूरज को उगते हुए देखना वाकई में वर्द इट है।
कच्छ का रण, गुजरात
सफेद नमक वाला यह गुजरात का रेगिस्तान सनराइज स्पॉट के लिए फेमस है। कच्छ के इस सफेद रण पर जब उगते हुए सूरज की किरणें पड़ती हैं तो वह चमक उठता है। सबसे खास बात कि प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे के बीच कोई पेड़-पौधे या पहाड़ नहीं होंगे, सिर्फ आप और पॉजिटिव फीलिंग देतीं ये किरणें।
कन्याकुमारी, तमिलनाडु
दक्षिणी भारत में स्थित कन्याकुमारी देश का सबसे आखिरी छोर है, यहां विवेकानंद नामक स्पॉट पर तीन महासागरों- अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर का मिलन होता है। इस संगम पर बैठकर सनराइज देखना वाकई में यादगार हो सकता है।
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
अब बात करते हैं हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की, यहां सतपुड़ा के पहाड़ों में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन की ऊंचाई 3500 फीट है और इतनी ऊंचाई से सनराइज देखने का मजा ही कुछ और है। मध्य प्रदेश में घूमने जाएं तो इस सनराइज स्पॉट को अपनी विश लिस्ट में जरूरत जोड़ें।
उमियम झील, मेघालय
राजधानी शिलांग से करीब 15 किलोमीटर की दूसरी पर स्थित उमियम झील मेघालय के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। झील के साफ पानी पर उगते सूरज की परछाई एक मैजिकल एक्सपीरियंस जैसा लगेगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal