चेन यूफेई को हराकर सिंधु जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंची

टोक्यो, 18 जुलाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शनिवार को चीन की चेन यूफेई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला स्थानीय अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वारदानी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के मैच की विजेता से होगा।
आज यहां खेले गये पहले सेमीफाइनल में भारतीय स्टार सिंधु ने चीन की चेन यूफेई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में जब सिंधु, यूफेई से 21-19, 15-10 से आगे चल रही थी इसी दौरान चेन यूफेई ने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच से हटने का फैसला किया और सिंधु को खिताबी मुकाबले में जगह मिल गई।
इसी के साथ सिंधु ने उनके यूफेई के साथ हार का सिलसिला तोड़ा दिया। इससे पहले 2019 में सिंधु ने यूफेई को वर्ल्ड चैंपियनशिप में हराया था। सात साल बाद एक बार फिर से सिंधु ने यूफेई को हराया है। सिंधु करीब दो साल बाद किसी बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal