Sunday , August 16 2026

मोदी और शाह सदन में आकर जवाब दें : खरगे

मोदी और शाह सदन में आकर जवाब दें : खरगे

नई दिल्ली, 06 अगस्त । संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बुधवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर विपक्ष के सवालों का जवाब देने और इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह सदन में आएं, बयान दें और सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कराए। चर्चा से ही समाधान निकलेगा।

श्री खरगे ने कहा कि श्री शाह जिस पद पर हैं, उस पद की जनता के प्रति जिम्मेदारियां हैं और देश लोकतंत्र से चलता है, किसी के राजदरबार से नहीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागे गए तथा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यह सब हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी श्री शाह को लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संसद का सत्र शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन श्री मोदी सदन में नहीं आ रहे हैं, जो संसद का अपमान है।

सियासी मियार की रीपोर्ट