इरफान और अंजना का जयपुर के एक ही स्कूल से था नाता

मुंबई, 06 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अपने खास कनेक्शन का खुलासा किया है। अंजना ने बताया कि इरफान और वह जयपुर के एक ही स्कूल में पढ़े थे।अंजना सुखानी ने इरफान खान के साथ फिल्म ‘संडे’ (2008) और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ (2013) में काम किया था। उन्होंने इरफान के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्हें काफी बाद में पता चला कि दोनों जयपुर के सेंट पॉल्स स्कूल के छात्र रहे हैं।
अंजना ने कहा, “इरफान भी जयपुर से थे और उन्होंने भी उसी स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां मैंने पढ़ाई की थी। ‘संडे’ की शूटिंग के दौरान हम बातचीत कर रहे थे और तभी हमें इस बारे में पता चला।”
उन्होंने कहा कि इरफान उनसे काफी सीनियर थे, लेकिन यह जानकर उन्हें बहुत खुशी हुई कि दोनों के बीच यह खास समानता थी। उन्होंने बताया कि ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ में उनका सिर्फ एक गाना था, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन ‘संडे’ के दौरान वह इरफान के साथ अक्सर बातचीत करती थीं।
इरफान खान की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए अंजना ने कहा, “वह शानदार कलाकार थे। उनकी आंखें बहुत कुछ कह देती थीं। उन्हें ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी, उनकी आंखें ही भावनाओं को व्यक्त कर देती थीं।”
उन्होंने कहा कि इरफान खान को आज भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री याद करती है और हर कोई उन्हें मिस करता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal